दिल्ली // वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया l दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार (14 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अब तक भारत से जीती नहीं है. दोनों के बीच कुल 8 मैच हुए है l
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई l कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बराबर 2-2 विकेट झटके l
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 86 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 53 रन बनाए इस तरह भारतीय टीम के सामने 192 रनों का लक्ष्य था. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.







