मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रजककार बोर्ड बनाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का धोबी पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा रजककार बोर्ड बनाने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धोबी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बोर्ड के गठन की समाज द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होगी।

समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से महासमुंद जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा देवानंद निर्मलकर, पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर, बेलतरा के श्री मधु पवन निर्मलकर, हिमलेश निर्मलकर, मुंगेली जिला अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद रजक, प्रादेशिक प्रवक्ता श्री अमन निर्मलकर, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरधारी बरेठ, प्रदेश महासचिव बजरंगी छाटा, पवन निर्मलकर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी शामिल थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *