पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विगत दिवस छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग में सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति प्रभारी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण/नवीन आवेदनों में प्रगति लाने तथा छात्रवृत्ति हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने निर्देश दिए हैं।

सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास द्वारा अवगत कराया गया कि दुर्ग जिला कुल स्वीकृत आवेदनों की संख्या में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सूचित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 से पहले आवेदन कर समस्त आवश्यक अभिलेख आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र संस्था के माध्यम से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। समस्त छात्र जिसके पालक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 2.50 लाख तथा अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 1.00 लाख तक है, छात्रवृत्ति आवेदन हेतु पात्र हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
    • April 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।  मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का…

    और पढ़ें
    संवेदनशील नेतृत्व का प्रभाव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वृद्ध हितग्राही को मिली तत्काल राहत
    • April 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील, सजग और जनकेंद्रित नेतृत्व का एक और सशक्त उदाहरण सामने आया है, जहाँ एक वृद्ध हितग्राही की समस्या पर त्वरित संज्ञान…

    और पढ़ें