गरीबों के लिए सहारा बनी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

शेयर करें

बेमेतरा // बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कृषक वर्ग, श्रमिक, वनवासी परिवारों सभी के हित के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों, पौनी पसारी व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का प्रारंभ किया है। जिसके अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान कर उनके स्थिति को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। न्याय योजना की यह नई कड़ी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।

योजना से लाभांवित हुए जिले के जनपद पंचायत साजा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा निवासी बिरझु यादव, कपील, रोहित सेन एवं राजकुमार का कहना है कि भूमिहीन मजदूर परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत ही सराहनीय योजना प्रारंभ की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए सहारा बनी है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है। हितग्राही ने बताया कि उन्हें योजना के तहत दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपए प्राप्त हुए है। परिवार के मुखिया होने के कारण परिवार के भरण पोषण करना एवं उनकी जरूरतों का ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है। वे अपने परिवार के जीवनयापन के लिए मेहनत मजदूरी करते है। गांव के तीनों हितग्राही रोहित, कपील, राजकुमार एवं बिरझु कहते है कि इस योजना से उन्हें अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो रही है जिसका उपयोग वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करते है। उन्होंने प्रदेश सरकार को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनके परिवार को आर्थिक लाभ मिल रहा है। जिसका निश्चित रूप से लाभ भूमिहीन लोगों को मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब सालाना 7 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे।

  • Related Posts

    जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
    • August 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो चुका है कि वास्तविक विकास वही है जिसमें समाज का कोई…

    और पढ़ें
    15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय
    • August 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी के अंतर्गत राज्यव्यापी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *