पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शेयर करें

दुर्ग। युवा भारत जिला दुर्ग के जीना है तो वृक्ष लगाए अभियान के अंर्तगत,युवा शक्ति संगठन व जीविका महिला स्वसहायता समूह के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.आर.जगदल्ले (विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन,जिला-दुर्ग) ,विशिष्ट अतिथि- जैनेंद्र गंजीर संकुल समन्वयक तेलीगुंडरा वि.ख.-पाटन, विधि संचेती सुगम चंद संचेती सुगम चंद संचेती वस्त्रालय दुर्ग ,विशेष यादवेंद्र साहू राष्ट्रीय स्वयं सेवक नेहरू युवा केंद्र दुर्ग संतोष चन्द्राकर
भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदल्ले ने अपने उद्बोधन में लोगो को प्रकृति के अनिवार्य सरंक्षण के लिए कदम बढ़ाकर ,आगे आने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में आये हुए अन्य अतिथियों ने भी वर्तमान समय में वृक्षारोपण व उसके सरंक्षण को महत्वपूर्ण बताया ।
कार्यक्रम का संचालन खिलेंद्र कुमार साहू ने किया, साहू ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस वर्ष यूनेस्को द्वारा सम्पूर्ण विश्व मे केवल एक पृथ्वी की थीम पर पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
आज के दिन से वर्ष के प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण व उसके सरंक्षण के लिए निरन्तर प्रयास क्षेत्र के युवाओं व महिलाओं के द्वारा किया जाएगा ।
वृक्षारोपण नवीन प्रस्तावित आत्मानंद स्कूल कोठारी मैदान तालाब के पास किनारे 5 बादाम एवं 10 फीट विकसित बरगद का पौधा रोपित कर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया |

कार्यक्रम मे संगठन के प्रशान्त साहू चाणक्य साहू, नरोत्तम साहू , दुष्यंत साहू ,विजेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, पीयूश साहू, सुशील साहू, रूपेन्द्र साहू, ओमप्रकाश साहू, सुरेंद्र साहू, दिनेश साहू, मेष कुमार, ओम साहू, बसंत साहू,मनीष पटेल , वेद प्रकाश, विजय साहू,कन्हैया साहू ,रोहित उपस्थित थे । कार्यक्रम में महिला संगठन अध्यक्ष ललेश्वरी साहू व समूह की महिलाओं का विशेष सहयोग रहा |

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    ​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें ​रायपुर // उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और…

    और पढ़ें
    ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *