किसान संघ के जिला अध्यक्ष बने लोकेंद्र बंछोर

शेयर करें

दुर्ग। भारतीय किसान संघ की दुर्ग जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के पद पर लोकेन्द्र बंछोर, उपाध्यक्ष मुकेश हरमुख, जिला मंत्री अशोक हरमुख, दो सहमंत्री केदारनाथ चंद्राकर, युवराज पटेल एवं कोषाध्यक्ष पूनीतराम कुर्रे को बनाया गया तथा सभी मिलाकर 21 लोगों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Advertisements
KWBD

निर्वाचन के अवसर पर किसान संघ के संगठन मंत्री तुलाराम ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रिति निति से अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भारतीय किसान संघ मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर कार्य करता है पहला संगठनात्मक, दूसरा रचनात्मक एवं तीसरा आंदोलनात्मक।

इसके पश्चात् भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ बिशाल चंद्राकर ने किसान संघ की प्रकृति के विषय पर बताते हुए कहा की भारतीय किसान संघ अराजनैतिक संगठन है एवं हम सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए संगठन में कार्य करना चाहिए।

निर्वाचन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष टेकेंद्र चंद्राकर, महामंत्री नवीन शेष, कोषाध्यक्ष गजानन दिग्रसकर प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अनील गौतम एवं मानव देशमुख, भागवत राम पटेल, नंदलाल वर्मा, प्रवीण साहू, आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *