प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

शेयर करें

भिलाई // देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कालेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। विशाल जनसभा की तैयरियों की संबंध में आज प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सेक्टर -9 में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने इस विशाल जनसभा में भिलाई से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया।

श्री पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर 7 जुलाई को हो रहा है। प्रधानमंत्री रायुपर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने इस विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने आह्वान किया। उन्होंने इस संबंध में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर लोगों को इस जनसभा में शामिल होने अपील करने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री मदन सेन व दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply