लंबित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर करें निराकरण

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में तथा लोक सेवा गारंटी योजनांतर्गत लंबित कार्याें की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री विधानसभावार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर रात्रिविश्राम करेंगे। इस दौरान वे आम जनता से भी मेल मुलाकात करेंगे। जिलाधीश ने इसकी तैयारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के पूर्व सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने तहसील अनुविभाग के अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कर लेवें। अविवादित नामंतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती के प्रकरण, नवीन राशनकार्ड का निर्माण इत्यादि शामिल है। छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के अन्तर्गत डाटा एन्ट्री कार्य के संबंध मे अधिकारियों से जानकारी ली। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री सी-मार्ट के जरिए होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय बेमेतरा के शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने एक भवन का चिन्हांकन किया गया है। इसके अलावा जिलाधीश ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब के संबंध मे जानकारी ली।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, बेरला संदीप ठाकुर, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, श्रीमती हीरा गवर्ना, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply