मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारियों एवं पुलिस निरीक्षकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारी श्री कमलेश्वर चंदेल, मुकेश ठाकुर, सुखनंदन राठौर, कीर्तन राठौर, अभिषेक महेश्वरी, खोमन सिन्हा, डी. सी. पटेल, उदयंत बेहार, मनोज ध्रुव एवं पुलिस निरीक्षकों में राजेश सिंह, अमित तिवारी एवम निलेश सिंह उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply