पटरी पार क्षेत्र में हो रही हरियाली हरेली त्यौहार में किया वृक्षारोपण

शेयर करें

भिलाई । शहर के कलाकार और समाज सेवी निशु पांडेय ने बताया की आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक (गदा चौक ) में वृक्षारोपण किया गया इसी के साथ आज सुपेला चौक से गदा चौक तक वृक्षारोपण संपन्न हुआ l
भिलाई में हो रहे निरंतर वृक्षारोपण के अभियान को देखते हुए भिलाई के गौरव एयर फ़ोर्स के अधिकारी अंकित योगराज अग्रवाल ने स्वतः ही वृक्षारोपण के इस अभियान में उपस्थित होने की इच्छा जाहिर की और कहा की वृक्षारोपण देश के लिए एक बेहद जरुरी अभियान है और मुझे जब भी समय मिलेगा इस मुहीम के साथ रहूँगा और लोगो को प्रोत्साहित करने का भी कार्य करूँगा l

निशु पांडेय और टीम की सराहना करते हुए कहा आज प्रकृति के असंतुलन का परिणाम हम देख रहे है हम अब भी नहीं समझे तो दुनिया में किस पल प्रलय होगा कोई नही जानता l अंकित ने लोगो से आव्हान किया है आप हर पल अपने और अपने परिवार के विकास के लिए कार्य कर रहे है और हमारा पूरा देश भी एक परिवार जैसा है इस परिवार को निखारने एवं प्रकृति को संतुलित करने समय निकाले l
फ्लाईट कमांडर अंकित अग्रवाल के इस आव्हान पर पर्यावरण संकल्प समिति के भिलाई अध्यक्ष निशु पांडेय ने कहा की देश को परिवार समझ कर देश की आबादी इस कार्य के लिए जिस दिन एकजुट हो गई तो कई वर्षो के कार्य को हम कुछ घंटो में पूर्ण कर लेंगे l


निशु पांडेय ने बताया की वृक्षारोपण के इस अभियान को निरंतरता दे रहे सभी शहर के महत्वपूर्ण लोग है और मुझे ख़ुशी इस बात की होती है की रविवार मतलब छुट्टी का दिन और ये सभी महत्वपूर्ण लोग 1.30 घंटा जीवन का प्रकृति, पर्यावरण के लिए दे रहे है l जहां हर आदमी बिना कोशिश के ये बात करता है की सेक्टर जैसी हरियाली पटरी के इस पार कभी नहीं सकती , ये ऐसे ही लोगो को जवाब देने का जस्बा और मांदा रखते है l


सभी निरंतर बिना रुके वृक्षारोपण कर रहे है और आज स्थिति बदलती दिख रही है l कुछ हाथ और जुड़ जाये तो लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा ..आज इस अवसर पर इंडियन एयर फ़ोर्स से फ्लाईट लेफ्टिनेंट अंकित अग्रवाल ,योगराज अग्रवाल , शंकर लाल देवांगन ,शारदा गुप्ता , करमजीत सिंह , संजय खंडेलवाल , हंसराज पटेल ,राजेश सिंह, शशिकांत ,बरुण प्रसाद , भास्कर तिवारी,अजय तिवारी ,बॉबी देवोल , वर्मा जी , दानेश्वर राव,निशु पांडेय और सुपेला मार्केट के व्यापारी गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मन की बात’ के उपरांत संगठन मंत्री पवन साय ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के उपरांत…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *