पथर्रा गांव पहुंचे सांसद विजय बघेल, शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर, उनका दुःख बांटा और ढांढस बंधाया

शेयर करें

बेमेतरा // नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल। दो जुड़वा बच्ची की भी मौत हुई है। मामले की सूचना मिलते ही सबसे पहले भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल तुरन्त गांव पहुंचे। जहाँ वे बारी बारी से सभी पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों का दुःख बांटा, सब को ढांढस बंधाया। परिजन अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी में थे। शोकाकुल परिवार से बात चीत की।

इस दौरान सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं से फोन पर बात कर उनके संज्ञान में पूरे मामले डाला। शासन प्रशासन से जो भी सहायता के विषय मे बातचीत। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगी है, इस लिए अभी वे कोई घोषणा नहीं कर सकते। पर शासन स्तर पर बात की गई है, पीड़ित व शोकसम्मत परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि नवागढ़ जिला के ग्राम पथर्रा के लोग मालवाहक में बैठ कर छटठी कार्यक्रम में गए थे। लौटते वक्त तिरईया गांव के पास खड़ी गाड़ी से कार टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। सभी लोग महेन्द्रा पीकप गाड़ी में सवार थे । एक ही गांव के नौ लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वाले में मधु साहू नीरा साहू गीता साहू खुशबू साहू धनीया साहू अगनीया साहू भूरी निषाद जिसके दो जुड़वां बच्चे लड़का और लड़की का भी निधन हो गया है। सांसद विजय बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, दीपेश साहू विधायक शोकसम्मत परिवार का दुःख बांटने पहुंचे।

  • Related Posts

    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें
    सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय का गठन देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *