पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

शेयर करें

दुर्ग // पाटन जनपद पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर एकतरफा जीत हासिल की। जनपद पंचायत के चुनाव में भाजपा के सदस्यों को सांसद विजय बघेल, निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, सह पर्यवेक्षक अनुपम साहू ने मार्गदर्शन दिया ।

अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के दौरान भाजपा पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने भाजपा के समस्त जनपद सदस्यों और पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से सामूहिक विचार विमर्श किया तत्पश्चात जनपद सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करके रायशुमारी की और व्यापक मंथन के बाद कीर्ति नायक को भाजपा का प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया साथ ही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया।

पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये की निगरानी में समस्त जनपद सदस्य सामुहिक रुप से जनपद कार्यालय पंहुचे और भाजपा की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद पर भाजपा ने 25 में से 18 वोट हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

अध्यक्ष चुनाव के उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जनपद सदस्य कमलेश वर्मा का नाम भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घोषित किया। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने 25 में से 18 वोट लेकर एकतरफा जीत हासिल की।

जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा नेता मेहत्तर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले, अनूप सोनी, प्रमोद वाघ, प्रमोद नेमा, राजेश राजपूत, रानी बंछोर, ज्योतिप्रकाश साहू, कमलेश चन्द्राकर, कमलेश साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, केशव बंछोर, प्रकाश बिजौरा, समीर बंछोर, सागर सोनी, केवल देवांगन, शुभम शर्मा, राजा पाठक, अखिलेश मिश्रा, सहित अनेकों कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन, आत्मीय संवाद से मजबूत हुआ विश्वास
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरकट्टा पहुंचे। यहां उन्होंने बैगा…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव जिले के मोतीपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में  शामिल हुए।  इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण और सुशासन…

    और पढ़ें