पैनल अधिवक्ता एवं रिटेनर अधिवक्ताओं के लिये स्कील इंप्रूविंग प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

शेयर करें

बेमेतरा // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं सालसा बिलासपुर के निर्देशन में ’’स्टेट प्लान ऑफ एक्शन, 2022’’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा पैनल अधिवक्ता एवं रिटेनर अधिवक्ताओं के कौशल संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर, पंकज सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) बेमेतरा, श्रीमती मोनिका जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट बेमेतरा, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा श्रीमती कामिनी वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बेमेतरा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति साजा में नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं एवं रिटेनर अधिवक्ताओं को स्कील इंप्रूविंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण में बताया गया कि न्यायालय रथ के दो पहियों में से एक महत्वपूर्ण पहिया अधिवक्तागण होते है। जिनमें से प्राधिकरण में आने वाले जरूरतमंद गरीब पक्षकारों को विधिक सलाह एवं सहायता देने हेतु ऐसे ही अधिवक्ताओं की आवश्यकता होती जो सेवा भाव एवं समर्पण भाव से अपने अनुभव के आधार पर ऐसे पक्षकारों की सहायता करें। प्राधिकरण के अधिक्वता अपने व्यक्तिगत न्यायालयीन कार्य के अतिरिक्त अपना बहुमूल्य समय प्राधिकरण में आने वाले जरूरतमंद पक्षकारों को देते है उसके लिये सभी न्यायाधीगण ने उनकी सराहना की। अध्यक्ष द्वारा पेनल अधिवक्ताओं को सेवा भाव से पक्षकारों के प्रकरण में पैरवी करने प्रेरित किया और अधिक से अधिक विधिक सेवाओं का प्रचार प्रसार करने के लिये प्रोत्साहित किया। उक्त अवसर पर पैनल अधिवक्ता विनय किशोर सिंह, दीपक तिवारी, सोहन निषाद, सोहन निषाद प्रसून शुक्ला, बलराम साहू, संजय राजपूत केशव नामदेव राजेश शर्मा लाल बहादुर शर्मा, रविशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, मूलचंद शर्मा, श्री दिनेश साहू एवं अधिवक्ता संघ के लिपिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply