शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर दुर्ग पुलिस के द्वारा आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता

शेयर करें

दुर्ग / शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस झंडा दिवस का आयोजन दिनांक 21 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस तक संचालित किया जाना है जिस के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगड़े के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई के प्रांगण में कराया गया। जहां 50 से अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उन्होंने पुलिस के वीर शहीदों की स्मृति में पेंटिंग बनाकर, उनके बलिदानों को पेंटिंग में उतारा।
पेंटिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें उनके द्वारा चित्रकला के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बच्चों की ओर से एक से बढ़कर एक शानदार पेंटिंग बनाई गई। प्रतियोगिता को 03 वर्गो में बांटा गया। जिसमें 12 साल तक के बच्चों और 12 साल से 18 साल के बच्चे, 18 से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा दिनांक 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर किया जावेगा।

Advertisements
KWBD

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू उपस्थित रहे। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी साइबर सेल, आरक्षक प्रशांत शुक्ला व अमित दुबे का रहा।

  • Related Posts

    17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन…

    और पढ़ें
    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *