दुर्ग / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.एन. मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना दुर्ग क्षेत्रांतर्गत सम्पत्ति संबंधी अपराधों की निकाल हेतु थाना प्रभारी भुषण एक्का द्वारा टीम गठित कर शहर में सघन अभियान कार्यवाही किया गया। अभियान कार्यवाही दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी मोहम्मद शाकीर को वाहन छोटा हाथी कमांक CG 07 LP 5186 में लोहे का कबाड़ी समान लोहे का छड़, लोहे का नल, लोहे का एंगल आदि से भरा सहित पकड़ा गया। आरोपी को उक्त कबाड़ समान के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर वैध कागजात पेश करने तामिल किया गया। आरोपी द्वारा कोई कागजात नहीं होना लिखित में देने पर उक्त सम्पत्ति को चोरी की सम्पत्ति होने संदेह के आधार पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 41 (1+4) जाफौ / 379 भादवि का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भुषण एक्का, प्र. आर. योगेश चन्द्राकर, एवं पेट्रोलिंग स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।








