मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में ‘अमर वाटिका’ का किया लोकार्पण, शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की गई अमर वाटिका का लोकार्पण किया। बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति देने पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और नागरिकों की याद में अमर वाटिका निर्मित की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद जवानों को अमर वाटिका के शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अमर वाटिका में करीब 60 फीट ऊंचा शहीद स्मारक बनाया गया है। शहीद स्मारक के पास एक काले ग्रेनाइट की दीवार में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम लिखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और शहीदों की याद में वाटिका में नारियल का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री ने अमर वाटिका में निर्मित ‘माटा लोना’ (संवाद गृह) में बच्चों द्वारा बदलते बस्तर की थीम पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका का अवलोकन किया और बच्चों की प्रभावी प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करने में सफलता मिली है। नक्सली घटनाओं में 65 प्रतिशत की कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा है और सुगम यातायात के लिए पुल पुलियों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संचार और कनेक्टिविटी सुविधा बढ़ी है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। बस्तर अब बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए अपनी जिंदगी कुर्बान करने वाले जवानों और नागरिकों की याद में अमर वाटिका का निर्माण किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमारे सुरक्षा बल के जवानों और नागरिकों के बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

बस्तर रेंज के आईजी श्री सुंदरराज पी. ने अमर वाटिका की परिकल्पना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर.निषाद, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफिरा साहू सहित कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply