हमरा शौचालय हमारा सम्मान स्वच्छता का पालन करें, देश को आगे बढ़ाएं : ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोलिहापुरी में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर, 19 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक चलने वाले अभियान “हमारा शौचालय, हमारा सम्मान” के शुभारंभ में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माताओं का गोद भराई, नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन, और आंगनबाड़ी के बच्चों को बॉटल वितरण किया। साथ ही आयोजीत रंगोली, व्यंजन, और मेंहदी प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अद्भुत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर, सभी को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमारे लिए शरीर की भी स्वच्छता बहुत जरूरी है देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिला के प्राचीर से स्वच्छ भारत की परिकल्पना रखा था जिसका लाभ आम जनता पर पढ़ा और आज हर घर शौचालय है प्रधान मंत्री जी की दूरगामी सोच से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आप सभी से आग्रह करता हूं कि सभी स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन , जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू जी, सभापति जिला पंचायत योगिता चंद्राकर , अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख , सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, सीईओ जनपद पंचायत रूपेंद्र पांडे , परियोजना अधिकारी एवं महिला बाल विकास उषा झा , जिला पंचायत दुर्ग एवं जिला समन्वयक गिरीश माधुरे जिला सलाहकार राजेश तांडेकर , जिला पंचायत दुर्ग पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सभी आयोजक कर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply