अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए 54 लाख रूपए स्वीकृत

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा के 5 कार्यों के लिए 54 लाख रूपए स्वीकृत किया गया हैं। जिसमें ग्राम पंचायत कंडरका में डोमशेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मलपुरीकला में डोमशेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सेमरिया (गि) में गांव में प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट/एलईडी लाईट के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सेमरिया (गि) में मंच निर्माण हेतु 2 लाख रूपए और ग्राम पंचायत नंदिनी खुन्दनी में चबुतरा में छत निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी धमधा द्वारा की जाएगी। 

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply