भिलाई // विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर सोसाइटी गार्डन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा नागरिकों से भी पर्यावरण संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पांडेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाडा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश भोजपुरिया, महेश वर्मा, निहारिका मिश्रा, पद्मश्री उषा बारले, वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन,रविशंकर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राकेश पांडेय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जैव विविधता के संरक्षण के माध्यम से हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, जल स्रोतों का संरक्षण करना तथा हरित जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
विधायक डोमन लाल कोसेवाडा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण हमारे स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम प्रभारी पूनम शुक्ला एवं जिला संयोजक चिन्ना केशवालु के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भोजराज सिंह, संजय दानी,महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी विजय सिंह, त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, आईटी सेल संयोजक विजय सिंह चौहान, प्रेमचंद देवांगन, मदन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी,शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी,एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा । भाजपा जिला भिलाई के मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल ने दी।






