दुर्ग // विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिला संगठन के सभी 17 मंडलों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने चंडी शीतला मंडल अंतर्गत आनंद सरोवर मार्ग बघेरा में, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने शतरूपा शीतला मंदिर सिविल लाइन परिसर में, विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली मंडल के एचसीएल कॉलोनी क्षेत्र में तथा महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्टील कॉलोनी में जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा ने भी वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक द्वारा जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। टीम की संयोजिका श्रीमती सरिता मिश्रा हैं, जबकि सदस्य के रूप में राजीव पाण्डेय, हिमांशु सिंह एवं डॉ. भारती साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के संचालन एवं समन्वय का कार्य करेगी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित एवं हरा-भरा बनाए रखना हम सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
संपन्न कार्यक्रमों में उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, हिमा साहू शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकर, कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, चैनसुख भट्टड ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका ,संस्कृति वर्मा ,आयुषी पांडेय, हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l






