रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से 03 पार्षद और 02 एम.आई.सी. सदस्य ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के समकक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निज निवास पर रिसाली नगर निगम कांग्रेस के 03 पार्षदों और 02 एम.आई .सी. सदस्यों ने भाजपा की रीति-नीति और दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर, भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में रिसाली नगर निगम,मरोदा पुरैना मंडल से वार्ड क्रमांक 14 पार्षद श्रीमती सरिता देवांगन , वार्ड क्रमांक 15 पार्षद श्रीमती ईश्वरी साहू वार्ड क्रमांक 33 एम.आई.सी.सदस्य परमेश्वर कुमार (पिंटू) और वार्ड क्रमांक 20 एम आई सी सदस्य चंद्रप्रकाश निगम शामिल रहे। वहीं रिसाली मंडल से वार्ड क्रमांक 03 पार्षद श्रीमती सारिका प्रेम साहू ने भी भाजपा में प्रवेश किया।

सभी भाजपा प्रवेश करने वाले पार्षदों और एम आई सी सदस्य का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रवेश करने वाले बताया कांग्रेस से भाजपा में आने के पीछे सभी ने भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया। उनका मानना है कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली में बनेगी।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं।आज रिसाली नगर निगम के पार्षद व एम आई सी सदस्य ने भाजपा प्रवेश किया उनका स्वागत और अभिनंदन है उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।

आगे श्री चंद्राकर कहा मैं उन्हें इस निर्णय के लिए बधाई देता हूं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वे हमारे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में हमें सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सभी भाजपा प्रवेश करने वाले को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जनकल्याण के लिए काम करने का आवाहन किया ।

इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू , मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर , पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे , मंत्री अजीत चौधरी , पार्षद श्रीमती सुनंदा चंद्राकर , पार्षद टीकम साहू सुरेंद्र साहू राकेश त्रिपाठी , समाजसेवी सोनू राम सिंह पुरेन्द्र साहू ,लक्ष्मण राव बालाजी शत्रुघ्न धनकर नवीन पवार परमेश्वर महिलांग , श्रीमती पुष्पलता देशमुख , दिलीप देशमुख सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हम सभी को अपने अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ समझना है, ये सेवा करने के मंदिर हैं : मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री हेल्प जल्द होगी शुरू, टोल फ्री नंबर पे दर्ज होगी समस्या: मुख्यमंत्री रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक…

    और पढ़ें
    जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद…

    और पढ़ें