निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी हुई कार्यवाही वसूला गया जुर्माना

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे आज नाला सफाई का जायजा लेने के लिए सुबह-सुबह निचली बस्ती पहुंचे। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास उन्होंने नाला सफाई का जायजा लिया, उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी जलभराव वाले क्षेत्र हैं उन्हें चिन्हित करके, ऐसे क्षेत्रों में नाला और नालियों की सघन सफाई कराएं। आयुक्त ने ओड़िया मोहल्ला का भी इस दौरान निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी ली। सफाई और पानी को लेकर उन्होंने मोहल्ले के कुछ लोगों से चर्चा की और महिलाओं से भी फीडबैक लिया।

लाइट ऑफ होने के समय प्रातः 6:30 बजे निगमायुक्त मोहल्ले में पेयजल को लेकर पहुंचे थे। वही जब आयुक्त को जानकारी हुई कि मॉडल टाउन पंचमुखी मंदिर के पास में किराना दुकान के द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है तब उन्होंने इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, हालांकि मोहल्ले के निरीक्षण के दौरान भी लोगों ने प्लास्टिक, डिस्पोजल की शिकायत आयुक्त से की थी।

निगमायुक्त सर्वे ने तत्काल सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने टीम को निर्देशित किया। टीम ने दो दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 3000 रुपए जुर्माना वसूल किया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने बारिश पूर्व नालों की सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं इसी तारतम्य में नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही करने के दौरान अंजनी सिंह एवं कमलेश द्विवेदी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक लगा दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें
    राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *