महापौर नीरज पाल की मंशा अनुरूप जोन को सशक्त बनाने की कयावद भी शुरू

शेयर करें

जोन 05 में नये कार्यालय भवन के लिये सुगबुगाहट तेज, वार्ड समिति की बैठक में जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित वार्ड पार्षदों ने दी सहमति

भिलाईनगर। जोन 05 में नए कार्यालय भवन के लिये कवायद तेज हो गई है। महापौर नीरज पाल के परिकल्पना पर जोन अध्यक्ष ने काम करना शुरू कर दिया है। जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित अन्य पार्षदो ने नए कार्यालय सहित अन्य प्रमुख मुद्दों को लेकर आज वार्ड समिति की बैठक रखी। नए कार्यालय भवन के लिए जोन अध्यक्ष सहित पार्षदों ने एक राय होकर इस पर सहमति जताई है। पार्षदो ने बैठक में सुझाव दिये कि जोन 05 कार्यालय के लिये सेक्टर 05 एवं सेक्टर 06 के मध्य में बीएसपी प्रबंधन से रिक्त भवन की मांग की जायेगी। इसके लिये बीएसपी से पत्राचार किया जायेगा। इस पर जोन 05 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पार्षदो ने बैठक में अपनी सहमति दी है। जोन आयुक्त प्रीति ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य के मुताबिक नवीन कार्यालय भवन की आवश्यकता है ताकि निगम के कार्यो का संचालन सुचारू रूप से हो सके। इस काम को जोन अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। इसके अतिरिक्त जोन अध्यक्ष की आहुत बैठक में सफाई, जोन 05 को व्यवस्थित जोन कार्यालय के साथ स्थापित करने, निविदा प्रक्रिया के नियम शर्त, पानी टैंकर, इत्यादि पर चर्चा की गई। महापौर नीरज पाल की मंशा अनुरूप जोन 05 को पूर्ण रूप से स्वतंत्र जोन की तरह स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गयी है। इसके लिये कुछ सेटअप की आवश्यकता को देखते हुये कर्मचारियों की मांग भी की जा रही है।

वार्ड समिति की बैठक में जोन क्रमांक 5 के जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, महापौर परिषद के सदस्य एवं राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी, महापौर परिषद के सदस्य एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की प्रभारी मालती ठाकुर, पार्षद ईश्वरी नेताम, सेवन कुमार, अभय सोनी, उमेश कुमार साहू एवं कोमल दास टंडन, भिलाई निगम से जोन आयुक्त प्रीति सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता वसीम खान एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply