दुर्ग l स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 22 के तहत नगर पालिक निगम।शहर के समस्त 60 वार्डों को सी एंड डी मलबा वेस्ट मुक्त बनाने के लिए दुर्ग नगर निगम ने महाअभियान शुरू किया गया है। इसके लिए निगम ने मोबाइल नंबर जारी किया गया है इस मोबाइल नंबर पर फोन कर घर के आस पास डंप मलबा की शिकायत लगातार तत्काल निगम की गाड़ी पहुँचकर समाधान किया जा रहा है। निगम का अमला मौके पर पहुंचकर कम शुल्क राशि से मलबा रहा है। इसके लिए मोबाइल नंबर 7987418238 जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत कॉल और स्वयं का मलबा हटाने के लिए लगातर कॉल आ रहा है। निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर इसकी शुरुआत निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट मलबा संग्रहण एवं परिवहन वाहन के नाम से संचालित की गई है इससे लोगो को बड़ी सुविधा मिल रही है। इस क्रम में आज सोमवार सिविल लाइन एरिया से 6 ट्रिप मलबा उठाया गया। मलबा को उठाकर गोकुल नगर पुलगांव स्थित गौठान में डंप किया गया।






