मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने गुरु प्रवक्ता स्वर्गीय डॉ. कौशल को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

डॉ. कौशल के निधन से सतनामी समाज में शोक की लहर

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज सतनामी समाज के गुरु प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि डॉ. कौशल एक सरल, सौम्य और मृदुभाषी मिलनसार व्यक्ति होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सतनामी समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है। समाज को एकजुट रखने में डॉ. कौशल का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। डॉ. कौशल का असमय हम सबके बीच से चला जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास से उनको अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास डॉ. कौशल के परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
डॉ. कौशल के अंत्येष्ठी में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, प्रदेशभर से आए सतनामी समाज के राजमहंत, जिला महंत, तहसील महंत, भण्डारी, साटीदार, समाज प्रमुख सहित, स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि डॉ. मुकुंद कौशल रायपुर जिले के मंदिर हसौद के जुगेसर ग्राम के रहने वाले थे। डॉ कौशल ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मार्गदर्शन पर उन्होंने राजराजेश्वरी करुणा माता जी की जयंती की शुरुआत और समाज में एकजुटता और जागरूकता लाने वाले सतनाम संदेश यात्रा में उनका अभिन्न योगदान रहा है। देश के अन्य राज्यों में भी जाकर उन्होंने सतनामी समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य किया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply