निरीक्षण के पहले दिन माॅर्निंग विजिट में स्लम क्षेत्र एवं निचली बस्तियों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे -शौचालय से नदारद केयर टेकर को नोटिस जारी करने दिये निर्देश

शेयर करें

भिलाईनगर। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आज जोन 01 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 03 कोसानगर के यादव मोहल्ला पहुंचे। यह क्षेत्र स्लम बस्ती है और निचली बस्ती में आता है। बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति इस क्षेत्र में देखने को मिलती है, साथ ही नाला का पानी भी अधिक बारिश में सड़क पर बहने लगता है। दूसरा यह मोहल्ला स्लम क्षेत्र है और सघन भी है। इन्ही सभी कारणों से आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे इस क्षेत्र में माॅर्निंग विजिट के लिये निरीक्षण के प्रथम दिन पहुंचे।

उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निगमायुक्त जब पहुंचे उस दौरान नाली सफाई की जा रही थी। आयुक्त ने निर्देश दिये कि नाली सफाई के तुरंत बाद मलबा को हटाकर उस स्थल में चूना एवं ब्लीचिंग का छिड़काव करे ताकि स्थल स्वच्छ रहे और कोई संक्रामक बीमारी का फैलाव न हो। मोहल्ले के सकरी गलियो से होते हुये अमृत मिशन के तहत बिछाये गये वितरण पाइपलाईन से घरो में पानी आने की जानकारी ली, रहवासियों से उन्होंने पानी आने और वाटर मीटर के बारे में पूछा। कुछ रहवासियों ने बताया कि पानी का प्रेशर कम है। आयुक्त ने इस पर जलकार्य विभाग के अधिकारियो को इसके निराकरण के निर्देश दिये और इस प्रकार के क्षेत्रों को चिन्हांकित करने कहा। कोसानगर के नाला का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जल प्रवाह निरंतरता में होना चाहिये, नाला में कचरा न फंसे इसका विशेष ध्यान रखा जाये, समय-समय पर तथा आवश्यकता अनुसार नाला से कचरा की सफाई होते रहे! उन्होंने कोसानगर के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।

शौचालय के बाहर पुरूष एवं महिला का संकेतक पृथक से लिखवाने के निर्देश दिये! शौचालय की साफ-सफाई उन्होंने देखी, शौचालय के केयर टेकर उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और केयर टेकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं प्र. स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें
    30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री के दुर्ग आगमन व कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी “रूट एवं पार्किंग प्लान “।
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दुर्ग शहर में माननीय केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री का कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply