15 लाख की लागत से गौठान में होने वाले फेंसिंग ,गेट और अन्य कार्य को जल्द शुरू करें

शेयर करें

–महापौर बाकलीवाल ने गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण:

दुर्ग।नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज पुलगांव स्थित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कल्याणम महिला स्व सहायता समूह के संचालक से मुलाकात की और गौठान के व्यवस्थाओं की जानकारी ली, डाक्टर द्वारा प्रतिदिन गायों के स्वास्थ्य की जांच और ईलाज की जानकारी दी। गौठान में मवेशियों के व्यवस्थाओं के संबधं में महापौर ने समूह के संचालक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा पशुओं का रख रखाव पर विशेष ध्यान रखा जाये, लापरवाही बिल्कुल न करें।


इस मौके पर वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया और कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी मौजूद थे। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने गौठान की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारी को शख्त निर्देश देते हुए कहा की बारिश के मौसम के कारण जहाँ पानी का जमाव है वहा पर मलमा डलवाएं तथा गौठान में अच्छी व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए,गौठान के अंदर टीन शेड निर्माण जल्द काम शुरू करें जिससे जानवरो को बारिश तथा दलदल से बचाव किया जा सके। सड़क, सीमेंटीकरण,नाली और पुलिया के लिए जल्द प्रस्ताव बनाने के लिए आवश्यक निर्देश।गौठान में जानवरों के लिए चारा व्यवस्था हेतु चारो तरफ फेंसिंग करवाए जिससे जानवरो के लिए चारा सुरक्षित रह सके और मवेशियों के लिए गाजर घांस आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।


उन्होंने कहा गौठान में होने वाले निर्माण कार्यो में तेजी लाये,15 लाख की लागत से होने वाले फेंसिंग और गेट बनाने के लिए निर्देश दिए ताकि गौठान की क्षमता को और बढ़ाई जा सके।

  • Related Posts

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें
    30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री के दुर्ग आगमन व कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी “रूट एवं पार्किंग प्लान “।
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दुर्ग शहर में माननीय केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री का कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply