नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिला पंचायत सभागार दुर्ग में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,एवं जिला पंचायत सदस्य के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयाँ दी।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याण के लिए काम करने आवाहन किया ।जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नवचयनित प्रतिनिधियों का यह नया सफर अपने अपने कार्य क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा।

सभी के साथ मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। और निश्चित रूप से जिला पंचायत दुर्ग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और क्षेत्र की प्रगति में एक नया आयाम जोड़ने का कार्य करेगी
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें