नवरात्र के पावर अवसर पर विधायक श्री यादव ने वार्ड 51 में ज्योति कलश भवन का किया लोकार्पण

शेयर करें

भिलाई। नवरात्र के पावन अवसर माता के मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलवाया जाता है। लोग अपनी मनोकामनाओं को लेकर माता के दरबार में ज्योति कलश जलवाकर 9 दिन आराधना करते हैं। ताकि माता उनकी मनोकमनाओं को पूरा करें। इसी कड़ी में इस चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव ने भिलाईवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित करवाएं हैं। किसी एक मंदिर में नहीं बल्की भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी मंदिर है, जहां ज्योतिकलश प्रज्जवलित की गई है। उन सभी मंदिरों में उन्होंने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराएं हैं।

22 मार्च चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विधायक श्री यादव ने अपने दिन की शुरूआत माता की आराधना से की। सुबह वे तैयार होकर वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में माता शीतला के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता शीतला के दर्शन किए। विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना की, पुष्प, माला अर्पित किए। पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर में ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई। इस दौरान वे मंदिर के पुजारियों के साथ उपस्थित रहे और ज्योत जवारा को प्रणाम किया।

ज्योति कलश भवन का लोकार्पण
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में नवरात्र के पावन अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश भवन का लोकार्पण किया। वार्डवासियों, मंदिर के पुजारियों केसाथ विधायक श्री यादव ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया। इसके लिए वार्डवासियों, पुजारी और मंदिर समिति के सम्मानित पदाधिकारियों ने विधायक श्री यादव का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले जब वे लोगों ेसे भेंट मुलाकात करने आए थे। तब उनसे मनोकामना ज्योतिकलश भवन की मांग की गई थी। मांग के अनुसार उन्होंने घोषणा की और वादा किया था कि नवरात्र तक भवन बन कर तैयार हो जाएगा। वादे के मुताबिक भवन बनकर तैयार हो गया और आज नवरात्रि में लोकार्पण के साथ नए भवन में ज्योति कलश भी प्रज्जवलित किया गया है। सिर्फ यही नहीं विधायक की पहल से ही वार्ड 38 में भी मनोकामना ज्योतिकलश बनाया जा रहा है।

चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव नवरात्र के पहले दिन विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना किए। इसी के साथ ही उन्होंने भिलाईवासियों को चैत्र नवरात्र महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने माता से प्रार्थना भी किए कि माता रानी अपनी असीम कृपा भिलाई के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक नागरिकों पर बनाएं रखे। सभी परिवार को सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि प्रदान करें। भिलाई का वैभव और वर्चस्व सदैव बना रहें।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ललित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply