जामुल // 01 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के आव्हान पर ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के आव्हान के पालन में गांधी जयंती से एक दिन पूर्व आज पूरे देश भर में विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है । इसी तत्वाधान में जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन और मंडल भाजपा अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी के नेतृत्व में रविवार को रावण भाठा बाजार चौक पर जामुल मंडल के पदाधिकारि गण एकत्र हुए और व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि दी, इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू और डस्टबीन लेकर साफ सफाई की और कूड़ा उठाया। आसपास चारों तरफ बिखरे डिस्पोजल ,प्लास्टिक,गिलास और झांडू लगा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जगह एकत्र कर कूड़ेदान में डाला।
अभियान में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता के पालन से मनुष्य जीवन की बहुत सारी समस्याओं और तकलीफों का समाधान मिलता है। वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है, वातावरण की स्वच्छता से ही मनुष्य का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है, इसीलिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया था, इसी नारे को फलीभूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। महात्मा गांधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अब साकार होने लगा है।
मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर अत्यधिक जोर देते थे। वे स्वच्छता को सेवा मानते थे। श्री राज्यपाल ने विद्यार्थियों से न केवल पूरे पखवाड़े में बल्कि हमेशा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री जी की अपील का पूरे देश में प्रभावी असर हुआ है और लोग स्वस्फूर्त होकर हर वर्ष स्वच्छता अभियान में शामिल होते हैं।
जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिया गया नारा था लेकिन इस नारे को धरातल पर साकार करने के लिए किसी ने काम नहीं किया। 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे धरातल पर उतारा और वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के आव्हान के साथ स्वच्छता के लिए जन जागरूकता लाने का प्रयास किया, जो अब जबकि नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं l
भाजपा अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी स्वच्छता का सन्देश देते हुए कहा की लोगों की यत्र तत्र कचरा फेंकने की प्रवृत्ति भी अब काफी हद तक कम हुई है, जिसके चलते अब वातावरण में स्वच्छता अधिक दिखाई देती है। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर छोटा प्रयास मायने रखता है। भावी पीढ़ी को एक स्वच्छता से भरा माहौल देने के लिए मार्ग प्रशस्त करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता को संस्कार के रूप में भावी पीढ़ी को देना होगा। इस महान प्रयास से आने समय में भारत स्वच्छता के मामले में विश्व के लिए उदाहरण बन सकेगा।
सफाई अभियान में युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश सिह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा कविता विस्वाल, पार्षद दीपक गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, युवा मोर्चा जिला मंत्री राम शर्मा, युवा मोर्चा जिला कार्यकारणीय सदस्य मनोज साव, मंडल महामंत्री बंटी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, अरुण यादव, मंत्री राकेश वर्मा, शंकर साहू, युवा मोर्चा महामंत्री अनूप राय, उपाध्यक्ष लेखराम पाल, महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा देवांगन, गायित्री निषाद, मेघनाथ साहू, कुलेश्वर वर्मा, अश्वनी पांडे, देवदत्त शर्मा, सुरेश मानिकपूरी, सरस बर्मन, खुमान सिन्हा, बी आर रामटेके, लक्ष्मण क्षत्रिय, नवीन शर्मा समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l












