राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ाई गई

शेयर करें

दिल्ली // इस योजना के तहत वर्ष 2022-23 हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ाई गई है। ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ताकि कक्षा आठ में उनका ड्रॉप आउट रोका जा सके और उन्हें माध्यमिक स्तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। कक्षा 9 से विद्यार्थियों को और राज्य सरकार के, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कक्षा 10 से 12 तक में निरंतरता/नवीनीकरण के लिए हर साल एक लाख नयी छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। छात्रवृत्ति की ये राशि 12000/- रुपये प्रति वर्ष होती है।

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर जोड़ा गया है जो कि छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म है। एनएमएमएसएस छात्रवृत्तियां डीबीटी मोड को अपनाते हुए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के जरिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर द्वारा चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे वितरित की जाती है। ये 100 प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है।

जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से आय प्रति वर्ष 3,50,000 रुपये से ज्यादा नहीं है वे इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति पाने की चयन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के कक्षा 7 की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होनी चाहिए (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट)।

आईएनओ स्तर (एल1) के सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022 है और डीएनओ स्तर (एल2) के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *