भारत देश को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले महिलाओं को सशक्त और समर्थ बनाना होगा : राज्यपाल उइके

शेयर करें

शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा चारुलता पाण्डेय  के नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी शक्ति सम्मान पर्व महिला दिवस 2022 के उपलक्ष्य पर कलामन्दिर आडिटोरियम सिविक सेंटर भिलाई मे आयोजित किया गया।

भिलाई। नारी शक्ति संम्मान कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यपाल  अनुसुइया उइके, अर्जुन अवार्ड-पद्मश्री सबा अंजुम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे,
पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रमशिला साहू पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राकेश पांडेय जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन प्रदेश महिला आयोग सदस्य तुलसी साहू उपस्थित हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध नृत्य निर्देशक उषा विश्वकर्मा एवं राखी राय की के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान के साथ साथ मेंस फ़ॉर वीमेन के तहत पुरुष भाइयों का भी सम्मान किया गया  राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके जी ने  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और ढेरों शुभकामनाएं दी
राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं. हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर प्रदान करें.
राज्यपाल ने कहा कि एक समय था कि समाज में महिलाओं की स्थिति कमजोर थी। परंतु धीरे-धीरे जागरूकता आई और महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है। आज हम महिलाओं को देंखे तो वे पूरे विश्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारे भारत देश में भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले महिलाओं को सशक्त और समर्थ बनाना होगा अर्थात् उन्हें यह आत्मविश्वास दिलाना होगा, उन्हें इतनी ताकत देनी होगी कि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। दुनिया के किसी भी हिस्से में जागृति आई है तो महिलाओं के सहयोग से आई है।
आज के कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा नेता राकेश पांडेय ने अपने उदबोधन मे कहा कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं
महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं. हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर प्रदान करें आज राज्यपाल के हांथो संम्मान पाने वालों में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी,स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ,कला के खेत्र से पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा समेत अन्य लोग शामिल हैं

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply