नारद मुनि से निष्पक्ष एवं साफसुथरी पत्रकारिता की सीख ले: संतोष ताम्रकार

शेयर करें

भिलाई । (दक्षिणकौशल)।शनिवार दिनांक 17 जुलाई के दिन पत्रकारों की हितैषी संस्था छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के भिलाई शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष पंडित विनोद चौबे के निवास स्थान पर आदि पत्रकार नारद मुनि के ऊपर एक संगोष्ठी आयोजित की गयी थी साथ ही भिलाई शहर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों की परिचयात्मक बैठक भी संपन्न हुयी.परिचयात्मक बैठक में पत्रकारों ने आपसी परिचय के पश्चात् पत्रकारिता में आने वाली कठिनाइयों के ऊपर चर्चा की.
संगोष्ठी का प्रारंभ नारद मुनि के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.पुष्प गुच्छ से स्वागत के पश्चात् अपने उदबोधन में अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग जिला अध्यक्ष संतोष ताम्रकार ने नारद मुनि से निष्पक्ष एवं साफ सुथरी पत्रकारिता की सीख लेने की बात कही.वहीँ पंडित विनोद चौबे ने नारद मुनि के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके सामान निडर पत्रकारिता अपनाने की बात कही.अपने उदबोधन में कार्यक्रम के संयोजक दिनेश पुरवार ने पत्रकारों से नारद मुनि को अपना आदर्श मानने की बात कही.वही दिलेश्वर उमरे ने नारद जयंती राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “सार्वभौमिक पत्रकारिता दिवस” के रूप में मनाई जाये ऐसा प्रयास पत्रकारों से करने की बात कही.
भिलाई शहर छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा दुर्ग जिला अध्यक्ष को नारद मुनि का तैल चित्र भेंट किया गया.इस आयोजन में जितेन्द्र साहु, हरी वर्मा, रामजी निर्मलकर, राहुल चंदेल, शुभ्रा गुप्ता, धर्मेन्द्र वर्मा आदि सहित पत्रकारगण व जय प्रकाश गुप्ता, मदन मिश्रा आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.आभार प्रदर्शन इन्द्रभान पाटिल द्वारा किया गया.

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *