विधायक ने किया विकास कार्य का निरीक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर 7 में कई विकास कार्य चल रहे है। कार्य में कोई लापरवाही न हो, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंन सेक्टर 7 में चल रहे विकास कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया और सभी निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान। गुणवत्ता में कमी व निर्माण कार्य में लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी।

Advertisements
KWBD

इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 7 में जिन लोगों का निधन कोरोना से हुआ है। उनके परिजनों से मिले उनका हालचाल जाना। विधायक देवेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा और ढांढस बंधाया। साथ ही विधायक ने सभी पीड़ित परिवार को वादा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ है और आगे भी रहेंगे। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर वे हमेशा उनके मदद के लिए तैयार रहेंगे। विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर पीड़ित परिजनों ने आभार जताया। इसके बाद विधायक देवेंद्र याव सेक्टर 7 के बस्ती में पहुंचे। जनता की मांग थी कि उनके बस्ती में भी सीमेंटीकरण किया जाएगा बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती है। गली में कीचड़ भर जाता है चलने में परेशानी होती है विधायक देवेंद्र यादव ने जनता कीमांग पर 50 लाख की लागत से बस्ती में सीमेंटी करण का काम करावाएंगे। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत करा लिए है। जल्द हीनिर्माण कार्य शुरू होगा विधायक देवेंद्र ने विकास कार्य का भूमिपूजन किया और वार्डवासियों को बधाई दी। वहीं विधायक को अपने बीच पाकर वार्डवासी में काफी हर्ष का माहौल था। लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उनका आभार जताया ।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *