दुर्ग ।। जिला साहू संघ दुर्ग का त्रैवार्षिक आम चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मती से अध्यक्ष के पद पर नन्द लाल साहू, उपाध्यक्ष के पद पर कृष्णा प्रसाद साहू एवं महिला उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती दिव्या कलिहारी का चयन किया गया ।

नामांकन की प्रक्रिया प्रातः १० बजे से प्रारंभ हुई, नामांकन के पश्चात समाज के वरिष्ठों की समन्वय समिति ने आम सहमती से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पुरुष एवं महिला का चयन किये जिसे सब ने स्वीकार किया । शेष प्रत्याशियों ने समन्वय समिति के निर्णय को स्वीकार कर नाम वापस लिए जिससे सभी पदों के लिए आम सहमति बन गयी ।
समन्वय समिति के प्रमुख गृह मंत्री तामध्वज साहू ने कहा की दुर्ग जिला में यह सामाजिक एकता का मिसाल कायम हुआ उन्होंने कहा कि आम सहमति बनाने में दीपक ताराचंद साहू की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है! हम लोग अब समाज के विकास को देखना सुनना चाहते है किन्तु नये पीढ़ी को अब आगे आकर अपनी जिम्मेदारी संभालनी है! समन्वय समिति के दीपक ताराचंद साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला का महत्वपूर्ण स्थान रहता है।
दुर्ग जिला जैसे शिक्षित, समृद्ध, जागरुक साहू समाज ने चुनाव में आम सहमती बना कर पुरे छत्तीसगढ़ में अनूठा उधारण प्रस्तुत किया है! समन्वय समिति के सदस्य पूर्व मंत्री जागेश्वर एवं श्रीमती रामशिला साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू, राजेंद्र साहू, खिलावन साहू, रमेश साहू, लखन लाल साहू, ने भी संभोधित किये !प्रदेश से चुनाव आधिकारी के रूप में भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष, दया राम साहू महामंत्री, सी बी साहू, हिरेन्द्र साहू, सोहन साहू, तथा जिला साहू संघ दुर्ग से चुनाव अधिकारी देवेन्द्र साहू, जे पी साहू, शशीकांत साहू उपशथित थे ! चुनाव शांतिपूर्ण संपन हुआ प्रारंभ में चुनाव अधिकारियो ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये ।
स्वागत भाषण अध्यक्ष राजेश साहू ने दिया, मंच संचालन प्रदेश के महामंत्री लखन लाल साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित अध्यक्ष नन्द लाल साहू ने किया ! इस अवसर पर उपस्थित रहने वालो में तहसील अध्यक्ष साहू, पुशऊ राम साहू, दिनेश कुमार साहू, श्याम लाल, रतीश साहू, रागनी साहू, भिखम साहू, मंजू साहू, शोभा राम साहू, विजय चौधरी, अनुसुइया साहू, नन्द कुमार साहू, संतोष साहू, सरिता साहू, विजय लक्ष्मी, बलराम, दयाराम, शुशील, गुलाब, खेमलाल, गंगादीन, शत्रुहन, देवीश्री, डॉ. अनील, टी आर साहू, देव कुमार, श्यामदेव, डॉ. दिनेश, देवेश, चितेंद्र, मुरली, सूरज, दिनेश, राकेश, कामता, संजू, सहित तहसील, परिक्षेत्र, ग्रामीण के पदाधिकरी एवं संरक्षक एवं आजीवन सदस्य उपस्थित थे !






