नगर पंचायत अध्यक्ष धमधा ने किया वृक्षारोपण

शेयर करें


धमधा । नगर पंचायत धमधा 6 जुलाई को अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता एवं एस डी एम ज्योति पटेल के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया गया जिसके तहत गंडई रोड वार्ड क्रमांक 01 पुष्पवाटिका में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 12 स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल व दानी तालाब, डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक मंगल वार्ड क्रमांक 01 में वृक्षारोपण के तहत अनेक वृक्ष रोपे गये । इस संबंध में अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कहा की आज के परिवेश में पेड़ लगाना बहुत जरूरी हो गया है, क्यूंकि हम सब प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रहे है, जिससे पर्यावरण को खासा नुकसान पहुँच रहा हैं, प्रकृति मे संतुलन बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है ।इस संबंध मे एस डी एम ज्योति पटेल ने कहा कि हम सबको प्रतिवर्ष कम से एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए । आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम की नगर के गणमान्य नागरिकों ने काफी सराहना की हैं । आज के वृक्षारोपण अभियान में तहसीलदार रामकुमार सोनकर, नायब तहसीलदार हूलेश्वर पटेल, सी एम ओ जे.पी. बंजारे, उपअभियंता विनायक गर्ग, पार्षदगण सुमंत ताम्रकार, देवनाथ सोनकर, हिम्मत ढीमर व निकाय के कर्मचारी संतोष बंजारे, ज्ञानेश्वर देवदास उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *