पदयात्रा बैलगाड़ी नुक्कड़ व हस्ताक्षर अभियान चलाकर बढ़ती महंगाई का किया विरोध

पदयात्रा बैलगाड़ी नुक्कड़ व हस्ताक्षर अभियान चलाकर बढ़ती महंगाई का किया विरोध

शेयर करें


धमधा । देश प्रदेश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों व महंगाई के विरोध में धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 जुलाई जंगी प्रदर्शन किया गया सर्वप्रथम गंडई रोड स्थित बाजार पर कांग्रेसी एकत्रित होकर बैलगाड़ी के साथ हाथों में महंगाई विरोधी तख्ती को लेकर पदयात्रा करते हुए निकले केंद्र सरकार इस्तीफा दो,पेट्रोल डीजल की कीमत कम करो,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसी नारे लगा रहे थे 2 किलोमीटर के पदयात्रा बाजार से गंडई चौक बस स्टैंड दुर्ग बेमेतरा मुख्य मार्ग होते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे जहां पर पेट्रोल डीजल भरवाने आए लगभग 300 लोगों से कीमत कम करने संबंधित पर्चे पर उनका हस्ताक्षर करवाया गया इस दौरान कांग्रेसी लगातार नारेबाजी कर रहे थे हस्ताक्षर अभियान के बाद रैली में कांग्रेसी बस स्टैंड के पास नुक्कड़ किए नुक्कड़ को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेसी कमेटी के महामंत्री राजीव गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा व जिला पंचायत सदस्य शमशीर कुरैशी ने एक स्वर में कहा कि मोदी सरकार को बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने चाहिए केंद्र की मोदी सरकार के चलते लगातार डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है बढ़ी हुई कीमत की मार के कारण आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है किसानों की स्थिति खराब होते जा रही है कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जालम पटेल,दानेश्वर साहू,मधुसूदन राणा,प्रहलाद यादव,अनिल साहू,अरुण साहू महेश बया, रामेश्वर साहू,धर्मेंद्र साहू,जीवन निर्मलकर,बिसाहू वर्मा,जितेंद्र वर्मा,मोहन साहू ईश्वरी निर्मलकर,हीरा साहू देवेंद्र चंदेल,अगनु पाल,हरक साहू नीलकमल ताम्रकार,आशीष पांडे उमेशचंद्र यादव,गंगाधर निषाद,गुमान धनकर,परमेश्वर साहू,देवनाथ सोनकर,सुमंत ताम्रकार,दुखवा पटेल,नंद निर्मल संदीप गुप्ता,अनिल सेन,नीरज राजपूत,तरुण देवांगन,हर्ष अहीर,छत्रपाल चंदेल,त्रिलोकी पटेल,रमेश शर्मा,सुरेश ढीमर,सुयश ताम्रकार,भानु साहू,अविनाश मिश्रा,विनोद पटेल मोहन यादव,विजय ढीमर,अनूप गुप्ता, ठाकुर राम साहू,कमल किशोर चंदेल,वरुण मरकाम लोकेश्वर पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें
    श्रेया अस्पताल के प्रबंधक एवं डॉक्टर गिरफ्तार
    • January 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // धमधा श्रेया अस्पताल की बड़ी लापरवाही नजर आया है, 10 अक्टूबर 2025 की रात को पदमाबाई वर्मा नामक एक बुजुर्ग महिला अपने घर के आंगन में गिर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *