नगर निगम के पी.डब्लू.डी. के सड़को पर गढ़ढो के संधारण हेतु आयुक्त ने पी.डब्लू.डी. ई.ई. को लिखा कड़ा पत्र

शेयर करें

-नगर निगम के पी.डब्लू.डी. के सड़को पर गढ़ढो के संधारण हेतु आयुक्त ने पी.डब्लू.डी. ई.ई. को लिखा कड़ा पत्र:

Advertisements
KWBD

तत्काल संधारण करने या सभी सड़को के विधिवत् निगम को हस्तांतरण
करने हेतु कहा:

दुर्ग। 17 सितम्बर नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो में का स्वामित्व आज भी शासकीय लोक निर्माण के अंतर्गत है । लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण बारिश के जर्जर रोड का नगर निगम के द्वारा संधारण किया जाना संभव नही हो पा रहा है । आम नागरिको एवं जन प्रतिनिधियों की जानकारी के आभाव में उक्त जर्जर सडको के संधारण के लिए नगर निगम में निरंतर मांग किया जा रहा है । इन सडको में बड़े-बड़े गढ़ढो के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना सदैव बनी रहती है एवं जान-माल का भी नुकसान होने से भी रोका नही जा सकता । पोटिया चौक में किये गये कार्य का निगम आयुक्त द्वारा अवलोकन करने पर कार्य सतही स्तर पर पाया गया । शासकीय लोक निर्माण विभाग के उदासीनता के कारण अंततः नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग जिला-दुर्ग को पत्र लिखकर निकाय क्षेत्र मुख्यमार्गो का सड़क संधारण करने अन्यथा दुर्ग नगर निगम की समस्त सड़के जो शासकीय लोक निर्माण विभाग के अधीन है उसे विधिवत् नगर निगम को हस्तांतरण की कार्यवाही करने निर्देषित किया गया । जिससे नगर निगम द्वारा उन सड़को का संधारण किया जा सके एवं आम नागरिको को गढ़ढो से मुक्ति दिलाकर जान-माल की हानि को रोका जा सके।

  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *