पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने पांच लाख रूपये लागत से नाली निर्माण कार्य का स्थल पूजन किया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में मुलभुत विकास कार्य तेजी से सम्पादित हो रहा है । इसी तारतम्य में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने वार्ड क्र. 05 में पांच लाख रूपये के लागत से नाली निर्माण कार्य का स्थल पूजन किया । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका जामुल क्षेत्र में हर वार्ड में प्राथमिकता अनुसार विकास कार्य किया जा रहा है ।

Advertisements
KWBD

जो स्थल पूजन हुआ है वह पार्षद एवं वार्ड 05 के निवासियों के मांग अनुरूप हो रहा है, शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा जिसका सीधा लाभ हमारे वार्ड के निवासियों को होगा । साथ ही मैं जानकारी देना चाहुंगा कि बहुत सारे विकास कार्यों को शीघ्र ही जमीन पर उतारने के लिए तेजी से शासकीय प्रक्रिया जारी है । जिनमें अध्यक्ष निधी, पार्षद निधी के कार्यों का निविदा प्राप्त हो चुका है । संभवतः हर वार्ड में और भी विकास कार्य हमारे परिषद के सदस्यों के अनुशंसा के अनुसार एवं वार्डवासियों के मांग अनुरूप कार्य होंगे ।

स्थल पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद दीपक गुप्ता, जामुल भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, महामंत्री ओमप्रकाश साहू, युवा नेता मनीष साहू, अंजेश अग्रवाल, वार्डवासी दिलीप साहू, तिवारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसी
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आई है। योजना के माध्यम से महिलाओं को…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। योजना…

    और पढ़ें