मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

शेयर करें

संघ की मांगों का परीक्षण करने प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित की जाएगी कमेटी, कमेटी तीन माह में परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांगों के संबंध में उनके साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ की मांगों का परीक्षण कर तीन माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के उपाध्यक्ष शिव मिश्रा, सचिव सुखनंदन यादव एवं महासचिव कौशल अवस्थी शामिल थे।

  • Related Posts

    लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते…

    और पढ़ें
    राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजनाओं को दी स्वीकृति
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49 करोड़ 66 लाख रुपए के 50 कार्यों को मंजूरी दी गई है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *