मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

शेयर करें

रायपुरसी एम भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में गुरू को गोविंद से भी बड़ा दर्जा दिया गया है, क्योंकि ईश्वर तक पहुंचने और सत्मार्ग पर चलने का रास्ता गुरू ही बताते हैं। समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। लॉकडाउन के समय में भी ऑनलाईन माध्यम से ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के रूप में शिक्षकों के हाथों में है। शिक्षक कुम्हार की तरह होते हैं जो कच्ची मिट्टी के समान बच्चों को किसी भी रूप में ढ़ाल सकते हैं। शिक्षक अपने गुणों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    केंद्रीय जेल दुर्ग में खुली जेल का शुभारंभ, 50 बंदी होंगे लाभान्वित
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //प्रदेश में पहली बार अभिनव पहल करते हुए केंद्रीय जेल दुर्ग में 22 सितंबर 2026 को डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से ‘खुली जेल’ (ओपन करेक्शनल…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *