मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से वजन कराकर उनके सुपोषण स्तर का मूल्यांकन करने की अपील की

शेयर करें

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 से 16 जुलाई तक आंगनबाड़ियों में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का औपचारिक रूप से वर्चुअल शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने रायपुर, दुर्ग एवं जगदलपुर जिले के आंगनबाड़ी के बच्चों और उनकी माताओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वजन त्यौहार और इसकी महत्ता के बारे चर्चा की।मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से वजन कराकर उनके सुपोषण स्तर का मूल्यांकन करने की अपील की।इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले, संचालक समाज कल्याण पी. दयानंद, संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या मिश्रा उपस्थित थीं।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *