मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त आरक्षकों ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज निवास कार्यालय में तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त आरक्षकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने छत्तीसगढ़ शासन की तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम और नीति का लाभ उठाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। आप सब अपने समुदाय के लोगों के लिए प्रेरक है। आरक्षक के दायित्वों का भली-भांति निवर्हन करने के साथ ही अपने समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें। इस मौके पर तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेल्यूट किया और अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक समाज कल्याण पी.दयानंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *