मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जामुल में आयोजित कार्यक्रम में सात करोड़ रुपए राशि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

शेयर करें

जामुल ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जामुल नगर पालिका में 7 करोड़ रुपये की राशि के कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया एवं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जामुल में विभिन्न विकास कार्यो की घोषणाएं किये । जिसमे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने और शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण एवं वार्ड 4,5,13,17,18 में विद्युत खंभों व  राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनो ओर सीसी रोड  तथा 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों की वजह से आज खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि देशभर में डीएपी का संकट है और अगले साल भी संकट के कम होने के आसार नहीं हैं, डीएपी के मूल्यों के और बढ़ने की आशंका भी है। इस लिहाज से देखें तो छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के माध्यम से जिस तरह से कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है उससे जैविक खाद के रूप में विकल्प किसानों को प्राप्त हुआ है। इस विकल्प से मिट्टी की उर्वरता सुरक्षित होगी और साथ ही किसान बेहतर उत्पादन भी प्राप्त करेगें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में जिस तरह से डीएपी की किल्लत बनी हुई है उसे देखकर यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन को लेकर जो नीति बनाई गई है, वह बहुत कारगर और किसानों के हित में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम कृषकों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दे रहे हैं। सरकार ने भूमिहीन मजदूरों का भी ध्यान रखते हुए, उनके लिए भी प्रतिवर्ष 6000 रुपये देने की योजना सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर किसानों से अरवा धान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अरवा धान लेने का ही निश्चय किया है इसलिए मैं किसानों को अरवा धान बोने की सलाह देता हूं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि शासकीय सेवाओं में भी रोजगार के अधिकतम द्वार शासन द्वारा आरंभ किए गए हैं उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास के लिए किसी तरह की राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन विकास कार्यों में सुरडुंग जलाशय की रिमाॅडलिंग का भूमिपूजन भी शामिल है। इस मौके पर अपने संबोधन में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश में नगरीय अधोसंरचना के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत से कार्य हुए हैं जिसकी वजह से प्रदेश को अनेक पुरस्कार मिले हैं।

अपने संबोधन में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि जामुल क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री हमेशा ध्यान रखते हैं तथा यहां के विकास कार्यों के लिए उन्होंने लगातार राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जामुल-नंदिनी-अहिवारा सड़क का काम भी शीघ्र ही प्रारंभ होगा। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भी दिया।

हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि तथा सामग्री का हुआ वितरण मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि का वितरण किया। श्रम विभाग के हितग्राहियों को उन्होंने चेक का वितरण किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म प्रदान किया गया। आंगनबाड़ियों के लिए प्री-स्कूल किट भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। मत्स्य पालकों को उन्होंने मछली बीज तथा किट प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को पट्टा वितरित भी किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जामुल पालिका में ‘अध्यक्ष की कुर्सी’ के लिए सियासी घमासान!
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसामान्य महिला सीट ने बदले समीकरण, भाजपा में 7 नामों की चर्चा तो कांग्रेस में 6 दावेदार सक्रिय; पूर्व अध्यक्षों के परिवार, अनुभवी पार्षद और नए चेहरों के बीच…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply