मुख्यमंत्री से सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आए सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में दिनांक 7 जनवरी को आयोजित होने वाले सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के सदस्यों को आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री जय बहादुर बंजारे, सरजू प्रसाद, दिनेश खूंटे, पृथ्वीराज बघेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें3-3 किलोवाट के दो सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त आय का भी खुला रास्ता रायपुर // प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *