मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।

मुख्यमंत्री ने श्री मालवीय के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण और विचार मूल्यों के साथ भारत में राष्ट्रीयता की नींव रखी,वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।

  
  • Related Posts

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply