कलेक्टर की अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें

बेमेतरा ।। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कल कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित किया गया। आयोजित बैठक के दौरान जिला पंचायत सी. ई. ओ., स्टेट से यूआईडीएआई के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला के आधार पंजीयन, अद्यतन एवं आधार सेवा केन्द्रों की जानकारी ली गई साथ ही जिले के आधार पंजीयन, अद्यतन एवं 10 वर्ष पूर्ण आधार कार्ड में दस्तावेज़ अद्यतन में प्रगति लाने हेतु शिविर का आयोजन करने एवं निगरानी समिति को आधार संबंधी कार्यों के प्रगति में सतत निगरानी रखने निर्देशित किया गया।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के माध्यम से जिले में 10 वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड जिनके द्वारा अद्यतन नहीं कराया गया है, उनके लिए नवीनीकरण हेतु ‘‘अपडेट आधार’’ नामक नई सुविधा यूआईडीएआई आधार सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराई गई है। आधार अपडेट के लिए आधार सेवा केन्द्र में जा कर अपडेट करा सकते हैं।
     

आधार डाक्यूमेंट अपडेट रहने से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड कार्यक्रम के तहत देश में कहीं भी राशन प्राप्त करने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एक हजार से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए आधार कार्ड का उपयोग हो रहा है। वहीं बैंक में खाता खोलने, मोबाईल फोन का सिम लेने, आईटी रिटर्न भरने, ई वेरिफिकेशन, ऋण आवेदन, छात्रवृत्ति सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के साथ ही लापता व्यक्ति की खोज में भी आधार नम्बर के जरिए मदद मिलती है।

  • Related Posts

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply