मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण

शेयर करें

धमतरी ।। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सिहावा विधानसभा के मगरलोड स्थित खिसोरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत चेक वितरित किए। इनमें अस्थिबाधित करेली बड़ी के रूपेश, रेवन, कामता, खिसोरा के देवेश, सुश्री सत्यभामा साहू, पुरण साहू को ट्रायसाइकिल और गजेन्द्र को बैसाखी वितरित किए। इसी तरह ग्राम कपालफोड़ी के दम्पत्ति श्रीमती हेमलता और टीकम राम को मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री श्री बघेल के हाथों वितरित किया गया।

इसी तरह श्रम विभाग की ओर से मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत ग्राम करेली बड़ी की श्रीमती महेश्वरी साहू, श्रीमती चुनेश्वरी विश्वकर्मा और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ग्राम मोतिमपुर की श्रीमती झलेन्द्री बाई और कपालफोड़ी की श्रीमती झुनिया बाई को 20-20 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु पर दिव्यांग सहायता योजना के तहत करेली बड़ी के मिलुराम को एक लाख रूपये की राशि का चेक प्रदाय किया गया। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से नवागांव के किसान बिसेलाल साहू, रूपेश साहू, लिलेश्वर साहू, अभिलाष साहू और श्री जागेश्वर यादव को स्पेयर वितरित किए। इसी तरह उद्यानिकी विभाग की ओर से तीन हितग्राहियों को 30 हजार रूपये का चेक वितरित किए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply