सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में PMKVY 4.0 कौशल विकास कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ

शेयर करें



भिलाई।। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत देशभर में कौशल विकास के कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आर.के. सेल्स में मशीन ऑपरेटर की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उनके हाथों से प्रशिक्षित युवाओं को सर्टिफिकेट और इंडक्शन किट (जिसमें एक शर्ट और एक बैग शामिल था) और सभी उपस्थित लोगों को एक एक फलदार पौधा भी वितरित किया गया ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को PMKVY 4.0 के तहत अधिकृत और पंजीकृत पार्टनर संस्था एसोसिएशन ऑफ मल्टी स्किल्ड प्रोफेशनल्स और आर. के. सेल्स द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया गया ।

सांसद श्री बघेल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता की सराहना की, जिन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे उन्हें रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में सरकार की नीतियों के कारण देश के हर क्षेत्र में विकास हुआ है, और मंझोले और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार युवाओं को अधिक सुविधाएं और कौशल प्रदान कर रही है। सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हर क्षण राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे और राज्य की मांगों को भारत सरकार तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सांसद ने सभी उपस्थित लोगों के साथ प्रण लिया कि वे कम से कम एक पेड़ की देखभाल करेंगे। विजय बघेल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी 150 लोगों को एक-एक फलदार पौधा (आंवला और अमरूद) वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांसद महोदय ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत उपस्थित लोगों से सदस्यता लेने का आग्रह भी किया,

NSDC के साथ पंजीकृत पार्टनर संस्था एसोसिएशन ऑफ मल्टी स्किल्ड प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष डॉ अनुज नारद जिन्होंने स्किल डेवलपमेंट में पीएचडी की है उन्होंने यह भी बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है की छत्तीसगढ़ राज्य ने 2013 में भाजपा के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ युवा कौशल विकास का अधिकार अधिनियम बना लिया था भारत में छत्तीसगढ़ पहला और एकमात्र राज्य और विश्व का दूसरा ऐसा स्थान है जहां कौशल का अधिकार एक्ट के रूप में बनाया गया, यहां 14 से 45 वर्ष की आयु के किसी भी व्यक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का मौलिक प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाया गया जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाई जा सके और उनकी आजीविका में सुधार हो,और समाज का जीवनस्तर में सुधार हो l

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन ऑफ़ मल्टीस्किल्ड प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष डॉ. अनुज नारद द्वारा किया गया, धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन भाजपा पार्षद स्मिता दोडके द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति, आर. के. सेल्स के संस्थापक एवं संचालक रवि दोडके,योगेंद्र दोडके, वैशाली दोड के,स्थानीय पार्षद राकेश बंछोर,छत्तीसगढ़ चैंबर से समाजसेवी करमजीत सिंग बेदी, अरविंदर सिंग खुराना, लिलेश देशमुख, राजेश सिंग, शिव बघेल भी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों का गारंटीशुदा रोजगार, मजदूरी दर बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला पंचायत सभा कक्ष, दुर्ग में आज विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (जी-रामजी) के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    और पढ़ें
    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *