मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

शेयर करें

भिलाई // देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव, विकसित भारत संकल्प 2047, राम मंदिर निर्माण, सशक्त राष्ट्र के निर्माण एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर तोकापाल मंडल के छापर भानपुरी में सैकड़ों युवाओं ने प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।

प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा उपकार चंद्राकर, प्रदेश मंत्री जयराम दास, जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख लक्ष्मन झा, महामंत्री मनोज पटेल, बसंत कश्यप, राजेंद्र कश्यप, गणेश नागवंशी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जीवनाथ बघेल ने सभी नवप्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में अभिनंदन किया।

उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्यशैली एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में तीन माह में ही पुरी हो रहे मोदी कि गारंटी से प्रभावित होकर युवा साथियों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने पर उपकार चंद्राकर ने सभी का आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया और कहा कि भाजपा प्रवेश के साथ सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा प्रत्याशी को सबसे अधिक मतो से विजयी बनाने का संकल्प दिलवाते हुए आह्वान किया। आज देश का हर व्यक्ति कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार और अबकी बार 400 पार।

जयरामदास मानिकपुरी प्रदेश मंत्री ने सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख लक्ष्मण झा ने नमो युवा चौपाल को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों, उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने युवाओं में नव ऊर्जा का संचार करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा 3 महीने में पुरी हुए मोदी की गारंटी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। नमो युवा चौपाल के दौरान सैकड़ों युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *